उत्तर प्रदेश

औनहाँ स्थित मघई वेटलैण्ड्स के समीप मनाया जायेगा विश्व वेटलैण्ड दिवस व वर्ड फेस्टिवल

विश्व वेटलैंड दिवस व वडं फेस्टिवल 27-01-2024 से 02-02-2024तक मनाया जायेगा

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात
25 जनवरी 2024

उत्तर प्रदेश में 11.46 लाख हे0 से ज्यादा (भौगोलिक क्षेत्र का 4.8%) क्षेत्र वेटलैण्ड्स या आर्द्रभूमि से आच्छादित है। जिसमें मगर, घड़ियाल, राष्ट्रीय / राज्य जलीय जीव डॉल्फिन, राज्य पशु बारह सिंघा, राज्य पक्षी सारस, कछुओं की 14 प्रजातिया एवं विभिन्न स्थानीय पक्षी प्रजातियों के साथ शीतकाल में प्रतिकूल परिस्थितियों से बचने के लिये संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, म्यांमार, चीन, जापान व यूरोप के विभिन्न देशों से आने वाले विभिन्न पक्षी यथा इंडियन स्किमर, बार हडेडे गूज, रूठी शेल्डक, रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, मलार्ड आदि अतिथि के रूप में भारत के विभिन्न क्षेत्रों/पेटलैण्ड में आते हैं। रामसर साईट की सर्वाधिक संख्या तमिलनाडु (14 वेटलैण्डस) के बाद उत्तर प्रदेश (10 वेटलैण्डस) की ही है।
वेटलैण्डस बाढ व सूखे में कमी, कार्बन अवशोषण, भू-गर्भ जल स्तर में वृद्धि, जल शोधन एवं विभिन्न पादप व प्राणी प्रजातियों को प्राकृतवास, जैव विविधता संरक्षण व संवर्धन जैसी विभिन्न पर्यावरणीय लाभ प्रदान करते है। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री, औषधीय पौधे, सिंचाई व घटक पेयजल को सृजित कर मानव जीवन को सुखद बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रभागीय वनाधिकारी ए०के०द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश भर में विश्व वेटलैण्ड्स दिवस व बर्ड फेस्टिवल का आयोजन दिनांक 27.01 2024 से 02.02.2024 तक वृहद रूप से मनाये जाने हैं। इसी कम में जनपद कानपुर देहात में भी औनहा स्थित मघई वेटलैण्ड के पास दिनांक 02 फरवरी 2024 को, बृहद रूप से वन विभाग द्वारा मनाया जायेगा। इस वर्ष का विषयवस्तु ‘वेटलैण्डस एवं मानव भलाई” (Wetlands and Human Well being) अत्यंत प्रासंगिक है। राज्य स्तर पर एक वृहद कार्यक्रम वन विभाग द्वारा सूरजपुर पक्षी विहार, ग्रेटर नोएडा में नेचर एवं बर्ड फेस्टिवल 2024″ के रूप में कराया जायेगा।
जनपदवासियों से अपील है कि इस समृद्धशाली जलीय तन्त्र को विकसित व संवर्धित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button