उत्तर प्रदेश

दीपक जले,कन्या भोज,भंडारा हुआ,सुन्दर काण्ड का पाठ हुआ, हवन पूजन हुआ।
कंचौसी नहर बाजार भोले बाबा मंदिर में भक्त हुए राममय

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी कानपुर देहात उप्र समाचार संपादक डा. धर्मेन्द्र गुप्ता।

अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कंचौसी नगर नहर बाजार स्थिति मंदिर प्रांगण में बड़े धूमधाम से श्री राम भगवान का उत्सव मनाया गया,सुबह से ही मंदिर को सजाकर भक्ति गीत गाए गए,संध्या कालीन में 5100 दीपक प्रज्वलित किए गए,प्रकांड पंडितो द्वारा बड़े ही विधि विधान से हवन पूजन संपन्न कराया गया,।सुबह से ही सुंदर काण्ड पाठ किया गया,श्री राम भक्तो ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया,कस्बा कंचौसी के प्रमुख समाज सेवी अनुपम गुप्ता, सत्यनारायण दुबे बब्लू पंडित ने कस्बे के राम भक्तो से एक दिन पहले ही घूम घूम कर सभी को मंदिर पर हो रहे हवन पूजन में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण भी दिया ।

सांय काल मंदिर में जब दीपक प्रज्वलित हो रहे थे ,पधारे हुए सभी भक्त राममय हो चुके थे,सभी भक्तो ने हवन में आहुति दी,नगर की समस्त कन्याओं को आमंत्रित कर बड़े ही विधि विधान से उनका पूजन कर कन्या भोज संपन्न कराया गया, बान प्रधान शीला गुप्ता द्वारा,कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया,भोले बाबा ,हनुमान जी दुर्गा मंदिर को फूल मालाओं से सजाकर मंदिरों में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई,नगर की माताओं बहिनों ने पूजा अर्चना कर राम भगवान का प्रसाद ग्रहण कर अपने मुखों से ढोलक मजीरो से राम भगवान के गीत भी गाए,छोटे छोटे बच्चो ने भी अपनी उत्सुकता दिखाकर कार्यक्रम को चार चांद लगाए,इस कार्यक्रम के आयोजक अनुपम गुप्ता, सत्यनारायण दुबे बब्लू पंडित ने बताया, कि अयोध्या में वर्षो के बाद श्री राम भगवान विराजमान हुए है,कितनी खुशी की लहर है,पूरा देश राममय हो गया,पूरे देश के मंदिरों में बड़े ही हर्षोल्लास से भगवान के कार्यक्रम आयोजित किए गए,प्रत्येक घरों में भगवा ध्वज लगे,देश के यशस्वी प्रधान मंत्री मोदी जी,प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी को सादर धन्यवाद भी दिया कि बड़े दिन बाद अयोध्या में श्री राम भगवान जी विराजमान हुए,नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता रविकांत सिंह,राजावत, डा.प्रेमचंद्र गुप्ता,कंचौसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष ताराचंद्र पोरवाल,आनंद पोरवाल सर्राफ,राजेश पोरवाल सर्राफ,राजकुमार पोरवाल, डा. सुभाष गुप्ता,संतोष तिवारी,जय प्रकाश दुबे, अवनींद्र सिंह परमार,राजकुमार दुबे मझले पंडित, अनूप पोरवाल,राकेश बाथम,राजेश बाथम,मुकेश पोरवाल सचिव सहकारी संघ,आदि तमाम राम भक्तो ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button