उत्तर प्रदेशलखनऊ

अधिकारी प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण।

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने लोगों की सुनी समस्याएं, शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश

अधिकारी प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण।

भूमि विवाद से संबंधित मामलों में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर करायें निस्तारण

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील परिसर से फसल अवशेष प्रबंधन जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने रसूलाबाद रामलीला व मेले की व्यवस्थाओं का लिया जाएगा, दिये निर्देश

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात
21 अक्टूबर 2023

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा तहसील रसूलाबाद में लोगों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक, त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 160 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग की 100 विकास व पुलिस विभाग के 16-16, विद्युत पांच, आपूर्ति विभाग 8, नगर पंचायत 04, समाज कल्याण 03, व अन्य 08 शिकायतें प्राप्त हुई।
तहसील समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न अन्य विभागों की शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष लोगों द्वारा रखी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराकर, निस्तारण आख्या से जिला प्रशासन को अवगत कराने के निर्देश दिये। भूमि विवाद से संबंधित शिकायत के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि अधिकारी प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करेंगे इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पूर्व जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील परिसर से फसल अवशेष प्रबंधन जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस प्रचार वाहन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को फसल अवशेष को ना जलाने हेतु जागरूक करें। तहसील दिवस के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा धर्मगढ़ बाबा मंदिर प्रांगण में लगे मेले व रामलीला पंडाल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों के आने-जाने वाले रास्तों, सीसीटीवी कैमरो आदि के संबंध में जानकारी ली तथा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाए।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके सिंह, डीएफओ एके द्विवेदी, उप जिलाधिकारी रसूलाबाद नीलिमा यादव, क्षेत्राधिकार रसूलाबाद तनु उपाध्याय, तहसीलदार आदि उपस्थित रहे वही भोगनीपुर तहसील समाधान दिवस मे अपर पुलिस अधीक्षक व एडीएम प़शासन के द्वारा शिकायतों को सुना गया जहाँ 101शिकायतें आयी जिसमें 3शिकायतों का निस्तारण किया मौके पर किया गया इस मौके पर भोगनीपुर उपजिलाधिकारी राजकुमार चौधरी नायब तहसीलदार मनीष कुमार दिवेदी सहित अधिकारी मौजूद रहे

Global Times 7

Related Articles

Back to top button