उत्तर प्रदेशलखनऊ
पूर्व राज्य मंत्री के अनुज मनोज शुक्ला को सौंपा गया कानपुर देहात

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी
ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
15 सितम्बर 2023
# शिवली
कानपुर देहात, आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी संगठन को चुस्त दुरुस्त करने के उद्देश्य से संगठन में फेर बदल किया जा रहा है | इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी द्वारा संगठन में फेर बदल करते हुए पार्टी के कद्दावार नेता तथा पुर्व में राज्य मंत्री रहे स्व० संतोष शुक्ला के छोटे भाई कानपुर- बुन्देलखण्ड क्षेत्र से किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला को कानपुर देहात की जिम्मेदारी सौंपते हुए अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है |