उत्तर प्रदेशलखनऊ

साइबर ठगों से बचने के लिए साइबर एक्सपर्ट ने व्यापारियो को किया जागरूक

व्यापारियों को पासवर्ड व ओटीपी शेयर न करने की सलाह दी

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
14 सितंबर 2023

#दिबियापुर,औरैया।

साइबर ठगों से बचाने के लिए गुरुवार को पुलिस ने नगर स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के साथ गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें व्यापारियों को साइबर ठगों से बचने की जानकारी दी। साइबर एक्सपर्ट ने कहा कि जब व्यापारी साइबर अपराध से सुरक्षित रहेगा, तभी जिले के विकास में भी चार चांद लगेंगे।
साइबर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता पैराडाइज के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने साइबर एक्सपर्ट अनुराग मिश्रा, उनके साथ आए स्टाफ आसिफ अली व अध्यक्षता कर रहे डा हरी बाबू गुप्ता को फूलमाला पहनाकर किया। साइबर एक्सपर्ट अनुराग मिश्रा ने बताया कि जब तक आप वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) और अन्य जानकारी किसी से साझा नहीं करेंगे, शिकार नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि कई बार खरीदी गई वस्तु को वापस करने के लिए ठग ऐनीडेस्क एप का इस्तेमाल करते हैं। यदि आप साइबर ठगी का शिकार होते हैं तो 24 घंटे के अंदर पुलिस को सूचना दें। जिससे तत्काल कदम उठाया जा सके। साइबर रिकार्ड मिटाए नहीं जा सकते। बस इसके सबूत जुटाने में समय जरूर लगता है। फालतू एप डाउनलोड न करे ।अपने बच्चों के फोन की नियमित गतिविधियों की जांच करें। इस दौरान गोष्ठी में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सोनी राजाभैया, युवा नगर अध्यक्ष सौरभ दुबे, नगर कोषाध्यक्ष प्रशांत गुप्ता शक्ती, संजीव गुप्ता, दिलीप गुप्ता, रामपाल सेंगर, राहुल यादव, दिलीप यादव, अमित गुप्ता, विनोद शर्मा, श्याम वर्मा, रियाज अहमद, राहुल गुप्ता, आशीष गुप्ता, ब्रजेश मिश्र आदि आधा सैकड़ा व्यापारी एवं ओजस्वी फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष अपर्णा सिंह मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button