उत्तर प्रदेशलखनऊ

तिलक महाविद्यालय में हिन्दी दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
14 सितंबर 2023

#औरैया।

आज दिनांक 14 सितंबर 2023 को ‘हिन्दी दिवस’ के उपलक्ष में तिलक महाविद्यालय, औरैया के हिन्दी विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में निबंध प्रतियोगिता विषय- ‘सोशल मीडिया में हिंदी की संभावनाएं ‘, कविता वाचन प्रतियोगिता- मुक्त, पोस्टर प्रतियोगिता का विषय ‘भारतीय संस्कृति’, कहानी लेखन प्रतियोगिता का विषय-‘मोबाइल के अधिक प्रयोग से होने वाले लाभ व हानि’ तथा भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘हिंदी भाषा का प्रयोग और महत्त्व’ रखा गया।आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के स्नातक और परास्नातक स्तर के शताधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।


प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में प्रो०(डॉ०) प्रेम प्रकाश, डॉ० अरविन्द सिंह, डॉ० प्रकाश वीर सिंह, डॉ० अनीता परिहार, डॉ० विमलेश कुमारी ने विवेकपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक प्रो० (डॉ०) अधीर कुमार गुप्त ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा, हिन्दी हमारी राजभाषा है, हम सभी को ऐसे प्रयास करने चाहिए जिससे इसका निरन्तर विकास होता रहे। प्रो० (डॉ०) प्रेम प्रकाश ने अपने उद्बोधन में बच्चों को हिन्दी के शब्दों के शुद्ध प्रयोग पर बल दिया। हिंदी विभाग के प्रो० (डॉ०) सियाराम ने अपने वक्तव्य में हिन्दी के साथ अतिरिक्त भाषा के रूप में अन्य सभी भारतीय भाषाओं के अध्ययन का आवाह्न किया। उन्होंने कहा अपनी मातृभाषा के साथ ही साथ व्यावसायिक सफलता हेतु अंग्रेजी आदि आधुनिक पाश्चात्य भाषाओं की जानकारी रखना भी आवश्यक है किन्तु अपनी भाषा-प्रयोग में हीनता अथवा आत्मग्लानि का भाव नहीं रखना चाहिए। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ० राजेश कुमार द्वारा किया गया। हिन्दी विभाग की शिक्षिका द्वय डॉ० सोनिया मिश्रा और डॉ० शोभा रानी सिंह चौधरी के सहयोग से सभी कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुए। आज सम्पन्न भाषण प्रतियोगिता में कु० प्रिया, एम०ए० हिंदी (प्रथम वर्ष) प्रथम, कु० प्रीति राजपूत बी०ए० (द्वितीय वर्ष) को द्वितीय और कु० निर्भी शर्मा बी०ए० (प्रथम वर्ष) को तृतीय स्थान मिला। इस पर डॉ० अमित कुमार सिंह, डॉ० अनुराग त्रिवेदी, डॉ० राधा कुशवाह, श्री पुष्पक शुक्ला सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button