टैक्सी ऑटो रूट का निर्धारण, अब निम्न रूट के अनुसार ही शहर में चलेंगे ऑटो

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
इटावा। पूरे शहर में 21 ऑटो स्टैंड स्थल होंगे, नगर पालिका क्षेत्र में 10 स्टैंड होंगे। टेंडर व ठेकों की कार्रवाई आरंभ की जा रही है।
नगर पालिका इटावा में निर्धारित ऑटो स्टैंड रेलवे स्टेशन निकट सैयद बाबा मजार, बस स्टैंड तिराहा, चौधरी पेट्रोल पंप माल गोदाम के पास, टिक्सी मंदिर तिराहा, पक्का बाग तिराहा जिला अस्पताल, भरथना चौराहा पर होंगे।
नगर में टैक्सी को कोडिंग चार्ट के माध्यम से दर्शाया जाएगा
नगर पालिका इटावा के लिए -1, स्टैंड कोड के लिए – 2, रूट कोड के लिए -3 अंकों का प्रयोग किया जाएगा।
रेलवे स्टेशन निकट सैयद बाबा मजार से-
1102- बस स्टैंड तिराहा, 1103- चौधरी पेट्रोल पंप,1104-टिक्सी मंदिर,1105- पक्का बाग,1106- माल गोदाम रोड भरथना चौराहा, विजयनगर,रामनगर फाटक, अंबेडकर तिराहा,1107- नई मंडी दतावली,1108- शास्त्री चौराहा ,ईदगाह, बल्देव चौराहा,पक्का तालाब चौराहा, कोतवाली चौराहा।
1109- शास्त्री चौराहा बलदेव चौराहा नौरंगाबाद चौराहा शास्त्री चौराहा अंबेडकर नगर चौराहा।
- बस स्टैंड तिराहा से 1201- अंबेडकर तिराहा,1203- चौधरी पेट्रोल पंप,1204 टिक्सी मंदिर चौराहा,1205- पक्का बाग तिराहा
- चौधरी पेट्रोल पंप मालगोदाम रोड से 1306- सैफई मार्ग पर कनेरा,1307- जसवंत नगर मार्ग पर आईटीआई, 1308- बसरेहर मार्ग पर दतावली,1309- भरथना चौराहा,1310- बकेवर मार्ग पर पिलखर
- टिक्सी मंदिर तिराहा से 1412- मोदी मार्ग पर यमुना पुल,1413- कचौरा मार्ग पर साई मंदिर,1414- रेलवे स्टेशन इटावा।
- पक्का बाग तिराहा से 1514- इकदिल मार्ग पर पिलखर नहर।