उत्तर प्रदेशलखनऊ

बिधूना महिला थाना में हुआ सुलह समझौता

मिशन नई किरण के तहत पति-पत्नी साथ रहने को हुए राजी

जीटी- 70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
10 सितंबर 2023

#बिधूना, औरैया।

बिधूना के महिलाथाना में मिशन नई किरण के तहत रविवार को पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी विवाद की सुनवाई के दौरान दोनों पक्ष आपस में सुलह समझौता कर रहने को साथ रहने को राजी होकर हंसी खुशी विदा हुए है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सकतपुर थाना इंदरगढ़ जिला कन्नौज निवासी संगीता ने बिधूना कोतवाली पुलिस को पिछले दिनों दिए शिकायती पत्र में कहा था कि उसकी शादी बिधूना कस्बे के मोहल्ला पावर हाउस के समीप धीरज के साथ पिछले लगभग 4 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। महिला ने शिकायती पत्र में अपने पति समेत ससुराली जनों पर प्रताणित करने का आरोप लगाया था और इसके चलते महिला अपने पति से अलग रह रही थी। शिकायत की सुनवाई बिधूना महिला थाने में मिशन नई किरण के तहत रविवार को महिला थाना प्रभारी सुनीता यादव व सिपाही डिंपल द्वारा की गई जिसमें दोनों पक्षों ने पुलिस के समक्ष अपने गिले शिकवे दूर कर और आपसी सुलह समझौता कर दोनों पति-पत्नी खुशी खुशी साथ रहने तैयार हो गए बाद में महिला थाना प्रभारी सुनीता यादव द्वारा विधिक कार्रवाई के बाद हंसी खुशी संगीता को उसके पति धीरज के साथ विदा किया गया। इस मौके पर दोनों पक्षों के परिजन भी मौजूद थे। बाद में दोनों पक्षों द्वारा पुलिस के प्रयास की सराहना की गई।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button