प्रधान पद के उप चुनाव को लेकर सीओ के नेतृत्व में हुआ फ्लैग मार्च

सुरक्षा का भरोसा दे निर्भीक होकर मतदान करने का किया आवाह्न
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया टीम।
03 सितंबर 2023
#बिधूना,औरैया।
ग्राम पंचायत कीरतपुर के हो रहे उपचुनाव में शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने की दृष्टि से सीओ बिधूना के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया गया साथ ही मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मन माफिक प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आवाहन करते हुए उन्हें सुरक्षा का पक्का भरोसा भी दिया गया।
विकासखंड बिधूना की ग्राम पंचायत कीरतपुर में प्रधान पद के लिए 6 सितंबर 2023 को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने की मंशा से रविवार को सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा ग्राम पंचायत के सभी गांवों मजरों में सुरक्षा की दृष्टि से फ्लैग मार्च किया गया। इस फ्लैग मार्च के दौरान सीओ अशोक कुमार सिंह ने मतदाताओं से कहा कि वह किसी प्रलोभन में न आकर निर्भीक के होकर अपने मनमाफिक प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई प्रत्याशी या किसी के समर्थक उन पर वोट करने के लिए जबरन दबाव बनाएं तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। सीओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष ढंग से शांतपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाएगा यदि किसी ने इसमें खलल डालने का प्रयास किया तो उसे बक्शा नहीं जाएगा। इस फ्लैग मार्च में कोतवाल ललित कुमार, निरीक्षक भोला प्रसाद रस्तोगी, थाना प्रभारी बेला सुधीर भारद्वाज, उप निरीक्षक सुशील चंद्र, उपनिरीक्षक जेके दुबे, उप निरीक्षक मेवालाल, उपनिरीक्षक सुघर सिंह, उपनिरीक्षक विश्वनाथ सिंह चंदेल, उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, अनिल चौधरी, अजय कुमार, सत्यवीर सिंह आदि पुलिस कर्मियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल शामिल था।