अपराधउत्तर प्रदेश

अज्ञात गोकशों द्वारा गोकशी की घटना को दिया गया अंजाम

डेढ़ कुंटल गोमांस तथा गोवंश के सिर हुए बरामद

ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
30 अगस्त 2023
# शिवली,
कानपुर देहात, कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत गोकशी की एक घटना का मामला सामने आया है जिसमें अज्ञात अपराधियों द्वारा गोवंश की हत्याकर उसके मांस को ले जाने में विफल होने पर गोमांस को वहीं छोड़ कर भागने में सफल रहे, सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा गोमांस का पोस्टमार्टम करवाकर उसे जमींदोज करा दिया गया |
प्राप्त जानकारी के अनुसार शेखूपुर गाँव के पास स्थित खेतों में गोकशी की घटना की सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा घटना स्थल पर पहुँच कर हंगामा मचा दिया गया और घटना की सूचना पुलिस को देनेपर तत्काल पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर गोमांस को अपनी अभिरक्षा में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद जमीन में दफन करा दिया और अपराधियों पर विधिक कार्यवाही करने का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया |स्थानीय लोगों के साथ साथ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि यहाँ इसके पहले भी गोकशी की कयी घटनाएं हो चुकी है किंतु पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जाती है इसलिए अपराधियों के हौसले बुलंद हैं |

Global Times 7

Related Articles

Back to top button