राजनीति

वोटर चेतना महा अभियान के तहत भाजपा अछल्दा मंडल की हुई बैठक

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
26 अगस्त 2023

#बिधूना,औरैया।

वोटर चेतना महा अभियान के तहत शनिवार को नहर कोठी अछल्दा पर आयोजित हुई भाजपा की अछल्दा मंडल स्तरीय बैठक में आगामी 2024 के चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पुनः बनाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए घर-घर जाकर संपर्क करने का पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया गया।
इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री कौशल राजपूत ने कहा कि भाजपा द्वारा वोटर चेतना महा अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह गांव-गांव घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियां का प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़े ताकि 2024 के लोकसभा चुनाव में पुनः नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन सके। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, प्रसन्ना सिंह गौर, राजेश पोरवाल, अब्दुल शाह, श्याम बाबू शर्मा, धीरज यादव, ईसान गौर, राहुल सोनी, नागेंद्र सिंह सेंगर, प्रशांत शुक्ला, उपेंद्र शुक्ला, गोलू राजपूत, राज कुमार तिवारी, शेरु भदौरिया, आकाश ठाकुर, प्रमोद शाक्य, रवि शंकर शंखवार, मणिलाल पाल, शिवराम शाक्य आदि भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button