उत्तर प्रदेशलखनऊ

बारा सगवर पुलिस ने पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी

उन्नाव तहसील बीघापुर थाना बारासगवर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुंभी में जुआ खेल रहे पांच युवकों को मय माल उन्नीश सौ तीस रुपये बरामद कर पकड़ा गया । उनसे जब पूछताछ की गई तब उन्होंने अपना नाम नंदकुमार पुत्र प्रेम शंकर निवासी कुंभी, सूरज प्रजापति पुत्र लल्लन निवासी कुंभी, अयोध्या प्रसाद उर्फ बउवा पुत्र हीरालाल निवासी कल्याणखेड़ा मजरा कुंभी, सुमित पुत्र अमरेश उम्र निवासी अंगद खेड़ा व रोहित प्रजापति पुत्र लल्लन प्रजापति निवासी कुंभी बताया। थाना प्रभारी बृजमोहन सैनी ने बताया उक्त मामले में उन्नीश सौ तीस रुपये बरामद कर पांचो युवकों को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की ।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button