उत्तर प्रदेश

दुर्घटना में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

पुत्री द्वारा वाइक चालक के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा

ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
20 जुलाई 2023
# शिवली
कानपुर देहात, खेतों से काम करके वापस आते समय रास्ते में विगत 12 जुलाई को दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद मृतका की बेटी द्वारा घटना के संदर्भ में वाइक व चालक के विरुद्ध शिवली कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है |
बतातें चलें कि विगत 12 जुलाई को गांव बंसठी, थाना चौबेपुर कानपुर नगर निवासी प्रांशू अपने रिश्तेदार राघवेंद्र के साथ अपनी वाइक नं० यू .पी 77 ए. ई. 4582 से उसके घर जा रहे थे, मैंथा रनियां मार्ग पर गाँव बढ़इन पुरवा छतेनी के पास पहुंचने पर खेतों पर से काम करके वापस लौट रही महिलाएं अचानक सामने आ गयी और वाइक से टकरा कर गम्भीर रूप से घायल हो गई थी , इसी घटना में दोनों वाइक सवार भी गिरकर घायल हो गये जिसमें चालक प्रांशू की कुछ देर बाद मौत हो गई थी, सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली भेजा गया था वहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत होने के कारण हैलट रेफर कर दिया गया था जहाँ इलाज के दौरान 13 जुलाई को गाँव मारग मैंथा थाना शिवली कानपुर देहात निवासिनी सोमवती पत्नी चंद्रपाल का निधन हो गया था | अंतिम संस्कार से निवृत्त होने के बाद गाँव सहसी गहलों कानपुर देहात निवासिनी मृतका की पुत्री गुड्डी पत्नी संजय कुमार द्वारा घटना के संदर्भ में वाइक चालक के विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही हेतु शिवली कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है |

Global Times 7

Related Articles

Back to top button