शनि देव मंदिर के पुजारी का शव नीम के पेड़ पर लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
इटावा – थाना भरथना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मंगलवार की सुबह शनि देव मंदिर के पूजारी पूरन उम्र 18 वर्ष पिता बनवारी लाल का शव, भोली चौराहा पर स्थित हनुमान मंदिर के पास नीम के पेड़ पर पूजारी जगपाल सिंह ने लटकता हुआ देखा शव को देखते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई, आनन-फानन में शव लटके होने की सूचना थाना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेसिंग टीम को बुलाकर नमूने एकत्रित कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव ग्रह भेज दिया है और जांच पड़ताल शुरू की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक आपको बता दें पुजारी पूरन नसरीपुर सिकंदरा औरैया जनपद के निवासी थे, जिनके माता-पिता का निधन बचपन में ही बीमारी के चलते हो गया था, मृतक इकलौता पुत्र बताया जा रहा है, जो बचपन में ही अपना घर बार छोड़कर भगवान की भक्ति में लीन होकर हनुमान मंदिर व शनि देव मंदिर पर पूजा अर्चना किया करते थे ।
पुजारी का शव नीम के पेड़ पर लटकता मिलने से क्षेत्र के लोगों का मन दुखी है । हर तरफ यही चर्चा हो रही है आखिर इतनी कम उम्र में पुजारी ने फांसी क्यों लगाई ।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । वही SSP संजय कुमार वर्मा ने बताया पुजारी ने विवाद के चलते आत्महत्या की है ।






