लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का विरोध करना युवक को पड़ा भारी

दिन दहाड़े धारदार हथियार से किया हमला युवक गंभीर घायल
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
05 जुलाई 2023
#औरैया।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र की अनंतराम चौकी अंतर्गत शहीद स्मृति (फूटेकुंआ) चौराहे का मामला जहाँ पर क्षेत्र के ग्राम निवासी एक डॉक्टर जोकि किराये की दुकान में अपना प्राइवेट क्लीनिक चलाते है। वह बुधवार को पूर्वाहन अपने क्लीनिक पर थे। उसी समय गांव के ही आरोपितों ने चाकू से उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया। मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए चौकी पुलिस को तहरीर दी गई है।
बुधवार को पूर्वाह्न करीब साढे 11 बजे जब डॉक्टर बृजेश कुमार अपने क्लिनिक पर बैठे थे, तभी गांव के ही अरविन्द पुत्र होतीलाल, विनय पुत्र ताराचंद व एक अज्ञात व्यक्ति ने बृजेश कुमार पर चाकुओं से ताबड़तोड़ एक साथ कई वार कर दिये, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये, सूचना मिलते ही उन्हें अजीतमल स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया है। बृजेश कुमार की पत्नी ने गाँव के ही लड़कों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हमलावर करीब एक वर्ष से उनकी लड़कियो संग छेड़छाड़ करते आ रहे है, जिसकी शिकायत करने एवं विरोध करने के कारण हमलावरों द्वारा जान से मारने की नियत से हमला किया गया है। घायलावस्था में परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जाँच करने में जुटी है।






