पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख पति ने खोया आपा

पत्नी व प्रेमी को ईंट से कुचल कर कर दी हत्या, पति गिरफ्तार
जीटी-70017,राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
15 जून 2023
#औरैया।
सहायल थाना के गांव नंदपुर में बीती रात एक पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख खुद का आपा खो दिया। दोनों के मुंह ईंट से कुचल डाले। इसके बाद दोनों को बांधकर तब तक पीटा जब तक वह मर नहीं गये। इसके बाद उसने खुद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। मौके पर एसपी चारु निगम समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंच गये।
नंदपुर निवासी शोभाराम राज मिस्त्री का काम करता था। घर पर वह अपनी पत्नी रागिनी व दो बेटे एक सात साल व एक पांच साल के साथ रहता था। बताते है की रागनी का गांव में होमगार्ड के सबसे छोटे बेटे सिंकु यादव पुत्र लायक सिंह के साथ प्रेम प्रसंग था। कई बार गांव वाले बता चुके थे, लेकिन पत्नी इस बात को नहीं स्वीकारती थी। कुछ दिनों से प्रेमी सिंकू रागनी से मिलने छत पर जाता था और पति नीचे लेटा रहता था। कुछ लोगों ने बताया तो उसने रात में छत पर देखने को ठानी लेकिन वह रात में उठ ही नही पाया तब उसे एहसास हुआ की पत्नी उसे खाने में नींद की गोलियां दे रही है। जिससे वह चाह कर भी रात में नहीं उठ पा रहा। बुधवार की रात पत्नी खाना देकर ऊपर चली गई लेकिन उसने खाना नही खाया और रात में उठ गया और जीने से दबे पांव ऊपर पहुंचा तो देखा की उसकी पत्नी प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी तो वह क्रोध में भर गया और पास पड़ी ईंट से सबसे पहले दोनो के मुंह पर वार कर दिया। ईंट से हमला के बाद दोनों अलग हुए तब तक पति ने कई वार कर दिए। इसके बाद इन दोनो को बांध दिया। बांधने के बाद तब तक पीटा जब तक दोनों मर नही गये। इसके बाद रात तीन बजे पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी पति ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। एसपी चारु निगम ने पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की। मृतक प्रेमी के घर परिजनों का रो-रो कर बुरा हॉल था। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था।