उत्तर प्रदेशलखनऊ

शादी के 1 वर्ष बाद ही नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में दर्दनाक मौत।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क 0040
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
22 मई 2023

सिकंदरा

मौत की खबर पाकर मायके पक्ष में मचा हड़कंप।

मृतका के पिता ने दहेज हत्या को लेकर मंगलपुर पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र।

सिकंदरा कानपुर देहात। गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर पाकर मायके वालों में हड़कंप मच गया। वहीं पर घटना की खबर पाकर तहसीलदार सिकंदरा पूर्णिमा सिंह एवं थाना मंगलपुर की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल कर मृतक का शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा। प्राप्त खबरों के अनुसार थाना मंगलपुर के गांव कसोलर निवासी विशाल पुत्र सत्तन राठौर की शादी 2 मई 2022 को पिंकी पुत्री रामकुमार निवासी 732 खाडेपुर नौबस्ता कानपुर नगर के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। मृतक पुत्री पिंकी के पिता राम कुमार राठौर ने बताया कि शादी के कुछ माह बाद दामाद विशाल एवं ससुर सत्तन राठौर द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग कर मेरी पुत्री को आए दिन ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। मुझे शक है कि मेरी पुत्री की हत्या अतिरिक्त दहेज ना देने के कारण कर दी गई है। प्रार्थी राम कुमार द्वारा थाना मंगलपुर में ससुराल पक्ष के दामद सहित करीब 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया है। वहीं पर थाना प्रभारी मंगलपुर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button