उत्तर प्रदेशलखनऊ

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

डेढ़ माह पहले मृतक के बड़े भाई की हो चुकी है आकस्मिक मौत।

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया ब्लॉक संवाददाता ब्रजेश बाथम।

थाना दिबियापुर चौकी कंचौसी क्षेत्र के पुरानी सब्जी मंडी के सामने शौच करने जा रहे युवक की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। कंचौसी चौकी पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। कंचौसी पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग निवासी 23 वर्षीय शिवदीप(टोनू)पुत्र उमेश सविता औरैया रोड पर फास्टफूड की दुकान चलाता था। बुधवार शाम लगभग 4 बजे शौच करने जा रहा था,वहां से जाते समय वह डीएफसी (डेडीकेटेड फ्रेड कारीडोर) लाइन पार कर रहा था। उसी दौरान इटावा से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। काफी समय तक वह घर नहीं आया तो खोजबीन करने पर उसका शव मिला। डेढ़ माह पहले मृतक के बड़े भाई की आकस्मिक रूप से मौत हो गई थी। कंचौसी चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार ने बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आकर जान गई है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button