कानपुर झांसी रेलवे मार्ग पर मालगाड़ी की चपेट में आई युवती की हुई मौत !

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा
ग्लोबलटाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
पुखरायॉ
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सिखमापुर व नोनापुर रेलवे क्रॉसिंग के बीच एक युवती मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आ गई जिसके फलस्वरूप उसकी मौके पर मौत हो गई घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन करने के बाद मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
बताते चलें कि सिखमापुर गांव निवासी 17 वर्षीय पुत्री धर्मवीर मानसिक रोग से पीड़ित थी उसका उपचार चल रहा था पिता ने बताया कि सोमवार को वह घर वालों की नजर बचाकर अपने घर से निकल आई और सिखमापुर तथा नोनापुर रेलवे क्रॉसिंग के बीच खंबा नंबर 1287/ 18 के निकट वह झांसी की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई जिसके फलस्वरूप उसकी मौके पर मौत हो गई गांव के लोगों ने जब इसकी सूचना उनके परिजनों को दी तब मृतका के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी भोगनीपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवती मानसिक रोग से पीड़ित थी और चुपचाप घर से निकल आई थी मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है






