उत्तर प्रदेशलखनऊ

हाईवे रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क 0040
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
3 अप्रैल 2023

सिकंदरा कानपुर देहात। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत। दुर्घटना की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना सिकंदरा की पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। प्राप्त खबरों के अनुसार थाना सिकंदरा के ग्राम गुरदही बुजुर्ग निवासी अवधेश कुमार अपनी निजी बाइक पर सवार होकर रसधान से सिकंदरा की ओर हाईवे रोड पर सुबह 6:00 बजे के लगभग वीराना चौराहा के निकट आ रहे थे। उसी समय पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में थाना सिकंदरा की पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया। लेकिन बाइक सवार की अस्पताल पहुंचते ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पर मौत की खबर पाकर अस्पताल परिसर में परिजनों का कोहराम मच गया। थाना प्रभारी सिकंदरा ने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button