रामनवमी पर मंदिरों पर झंडे घंटे चढ़ाने को श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

जगह-जगह श्रीरामचरितमानस के हुए पाठ श्रीराम की सजी भव्य झांकियां
जीटी- 70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
30 मार्च 2023
बिधूना,औरैया।
रामनवमी पर गुरुवार को बिधूना नगर के साथ ही आसपास के क्षेत्रीय देवी मंदिरों पर दर्शन पूजन अर्चन के साथ झंडे घंटे जवारे चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी नजर आई हैं। जगह-जगह भगवान श्री राम की भव्य आकर्षक झांकियां भी सजाई जाने के साथ श्रीराम चरितमानस के अखंड पाठ भी आयोजित किए गये, वही घरों व सार्वजनिक स्थानों पर कन्या भोज व भंडारे के आयोजन हुए।
चैत्र नवरात्रि की रामनवमी पर बिधूना कस्बे के प्राचीन ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर, कुदरकोट के अलोपा देवी मंदिर, रुरूगंज के ज्वाला देवी मंदिर, कन्नों के प्राचीन महामाई मंदिर, बिकूपुर के गवांदेवी मंदिर, भिखरा के शीतला माता मंदिर आदि प्रमुख देवी मंदिरों के साथ ही क्षेत्र के लगभग सभी मंदिरों पर सुबह से ही पूजन देवी के पूजन अर्चन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। उपरोक्त प्रमुख मंदिरों पर झंडा घंटा जवारे चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ से मंदिरों पर मेले जैसे लगे रहे। श्रद्धालुओं ने अपने घरों व सार्वजनिक स्थानों पर कन्या भोज के आयोजन करने के साथ भंडारे भी आयोजित किए। बिधूना कस्बे के प्राचीन दुर्गा मंदिर कुदरकोट के अलोपा देवी मंदिर कन्नों के महामाई मंदिर व रुरुगंज के ज्वाला देवी मंदिर पर विशाल मेले भी लगे नगर व क्षेत्र में श्रीराम चरितमानस के पाठ के साथ ही जगह-जगह भगवान श्रीराम की भव्य आकर्षक झांकियां भी सजाई गई। मंदिरों के साथ लोगों के घरों में भजन कीर्तन के कार्यक्रमों से समूचा क्षेत्र भक्तिमय बना नजर आया। बिधूना तहसील कार्यालय परिसर में स्थित मंदिर पर गुरुवार को श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें उपजिलाधिकारी लवगीत कौर, उप जिलाधिकारी न्यायिक रामअवतार वर्मा, जितेश वर्मा, तहसीलदार न्यायिक संध्या शर्मा, अनूप बाजपाई, अजय कुमार सिंह, अंबुज कुमार, नीरज बाबू आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। उपरोक्त देवी मंदिरों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस का भी कड़ा पहरा लगा रहा।