फलों के दाम आसमान छूने से नवरात्रि व्रति व रोजादार परेशान

ग्लोबलटाइम्स -7डिजिटल न्यूज नेटवर्क लल्लन बागी बलिया
रसड़ा (बलिया) नवरात्रि पर्व व माहे रमजान का तत्योहार एक साथ होने के कारण स्थानीय कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में फलों की दुकाने खूब सजी हुई हैं।दो समुदायों के प्रमुख पर्व तत्यौहार देखते हुए फलों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं।व्रतियों का कहना है कि महंगाई के दौर में फल की खरीदारी काफी कठिन हो गई है।उधर दुकानदारों का कहना कि मण्डी में फलों का दाम बड़ा दिए गए हैं।इस दशा में लोगों को भी फल ऊँचे दाम पर बेचने पड़ रहे हैं।पहले जहाँ केला का दाम 40 से 50 रुपया दर्जन पर मिलता था।वही अब 60 से 70 रुपया हो गया है।सेब 120 से 140 रुपया तक हो गया है।अनार 140 से 150 तक हो गया है।संतरा 80 से 100 रुपया हो गया हैं।मौसमी 80 से 100 रुपया हो गया है।अंगूर 80 से 100 रुपया किलों बिक रहा है।इसके अलावा अन्य फलों का दाम में भी बढ़ोतरी हो गई हैं।बाजार में तरबूज, नाशपाती आदि फल बहुत मात्रा में उपलब्ध है।शाम को फलों की दुकानों पर दाम पूछने वाले लोगों की संख्या अधिक व बिक्री कम हो रही है।बढ़ती महंगाई के कारण बिक्री कम ,चहलकदमी ज्यादा बढ रही हैं। जिसे जो फलो की बिक्री होनी चाहिए वह नही हो रही है।