सफाई ना होने से चोक हुआ दहगांव माइनर

मच्छरों के प्रकोप से लोगो की रात की नींद हो खराब
ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी, औरैया ब्लॉक संवाददाता ब्रजेश बाथम।
सहार ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढिकियापुर में कंचौसी रेलवे लाइन से डेरा जोगी,बिहारीपुर होते हुए खारजा में गिरने वाला दहगांव माइनर विगत पांच वर्षो से सफाई न होने के कारण किसानों और डेरा जोगी में रहने वाली बस्ती के लोगो लिए मुसीबत बना हुआ है।डेरा जोगी में जगह जगह माइनर चोक पड़ा हुआ है।माइनर में जगह जगह कूड़ा, गंदगी होने से मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि रात को सोना भी मुश्किल है।यही माइनर बरसात में किसानों के लिए मुसीबत का कारण बन जाता है,क्योंकि माइनर की सफाई ना होने से पानी किसानों के खेतों में भर जाता है। इसके उफनाने से बस्तियों में पानी भर जाता है कई किसानों के घर बाद के पानी से घर घिर जाते है और उन्हें प्रशासन द्वारा रेस्क्यू आप्रेशन चलाकर सरकारी इमारतों में शिफ्ट करना पड़ता है। किसानों ने प्रशासन से शीघ्र ही माइनर की सफाई कराए जाने की मांग की है ताकि आने वाली बरसात में उन्हें मुसीबत का सामना न करना पड़े।इस संबंध में विभाग के जेई मनीष कुमार ने बताया जल्द ही नाला की सफाई करवाई जाएगी।






