देवास जिले में प्रवास के दौरान सदस्य मध्यप्रदेश प्रवासी श्रमिक आयोग भोपाल ने किया प्रवासी श्रमिकों से संवाद

ग्लोबल टाइम्स -7 डिजीटल न्यूज नेटवर्क
राजेन्द्र श्रीवास, देवास म.प्र.
देवास 27 फरवरी 2023/ मध्यप्रदेश प्रवासी श्रमिक आयोग के सदस्य विनोद रिछारिया के देवास जिले में प्रवास के दौरान जिला पंचायत भवन देवास में आयोजित बैठक में प्रवासी श्रमिकों एवं श्रम संघों को संबोधित किया। रिछारिया द्वारा प्रवासी श्रमिकों के अधिक से अधिक पंजीयन कराने उनकों शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोडने एवं उनके आत्मनिर्भर होने संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश देश में पहला राज्य है जहां प्रवासी श्रमिक आयोग का गठन किया गया है। इस अवसर पर म.प्र. भवन संनिर्माण मण्डल के प्रदेश महामंत्री लोकेश विजयवर्गीय, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष अजय उपाध्याय, पूर्व जनरल सेकेट्री, भारतीय मजदूर संघ लक्ष्मीनारायण मारू एवं श्रम पदाधिकारी शैलेन्द्रसिंह सोलंकी उपस्थित थे।





