उत्तर प्रदेशलखनऊ

थाना मूसानगर पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के सम्बन्ध में अघतन कार्यवाही

ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
11.02.2023

• अपराध नियंत्रण की दिशा में कानपुर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता थाना मूसानगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस मुठभेड़ में 03 नफर गौतस्करों को किया गया गिरफ्तार, एक अभियुक्त के पैर में गोली लगने से हुआ था घायल, अन्धेरे का फायदा उठाकर 02 अन्य गौ तस्कर मौके से हो गये थे फरार।
• थाना मूसानगर पुलिस के अथक प्रयास से दोनों फरार अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
• अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद अवैध देशी तमंचा व 2 अदद जिन्दा कारतूस हुए बरामद।
कृपया अवगत कराना है कि पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना मूसानगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए ग्राम चतुरीपुरवा के जंगल में गोकशो से मुठभेड मे 03 नफर अभियुक्तों 1.मुदस्सिर उर्फ चीनिया पुत्र गफ्फार खाँ 2.साहिबे आलम पुत्र रसीद 3.मो0 सफी पुत्र मोहम्मद निवासीगण फत्तेपुर थाना मूसानगर कानपुर देहात को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर किया तथा पुलिस द्वारा जबाबी कार्यवाही में अभियुक्त मुदस्सिर उर्फ चीनिया उपरोक्त के दाहिने टांग में गोली लगने से घायल हो गया था। अभियुक्तों के कब्जे से 02 कुन्टल गौमांश, गोवंश काटने के औजार, 01 अदद तमंचा 12 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ था। मुठभेड़ के दौरान 02 गौकश अन्धेरे का लाभ लेते हुए मौके से फरार हो गये थे। थाना मूसानगर पुलिस के अथक प्रयास से दोनों फरार 1. जावेद पुत्र मुख्तार निवासी ग्राम फत्तेपुर थाना मूसानगर कानपुर देहात 2. समीम पुत्र सफी मोहम्मद निवासी ग्राम कोरों थाना घाटमपुर कानपुर नगर को आज दिनांक 11.02.2023 को चपरघटा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 2 अदद तमंचा नाजायज व 2 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किये गये। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मूसानगर पर मु0अ0सं0 10/23 धारा 307 भादवि0 (पुलिस मुठभेड़) व धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व मु0अ0सं0 11/23 धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:-
1.जावेद पुत्र मुख्तार निवासी फत्तेपुर थाना मूसानगर कानपुर देहात।
2.समीम पुत्र सफी मोहम्मद निवासी ग्राम कोरों थाना घाटमपुर कानपुर नगर।
बरामदगी:-
1.अभियुक्त जावेद उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
2.अभियुक्त समीम उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार अभियुक्त जावेद व समीम उपरोक्त का अपराधिक इतिहास:-

  1. मु0अ0सं0 10/23 धारा 307 भादवि0 (पुलिस मुठभेड़) व धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना मूसानगर कानपुर देहात
    2.मु0अ0सं0 11/23 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना मूसानगर कानपुर देहात
    गिरफ्तार करने वाली थाना मूसानगर पुलिस टीम:-
    1.प्रभारी निरीक्षक कपिल दुवे थाना मूसानगर कानपुर देहात
    2.उ0नि0 अतेन्द्र कुमार थाना मूसानगर कानपुर देहात
    3.का0 764 अभिषेक चौधरी थाना मूसानगर कानपुर देहात
    4.का0 1015 राहुल शर्मा थाना मूसानगर कानपुर देहात
    7.का0 780 अमन कुमार थाना मूसानगर कानपुर देहात
Global Times 7

Related Articles

Back to top button