उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रधान पर पीड़ित ने लगाया आरोप, कहा कि मेरे साथ की गई धोखाधडी।बैठूंगा अनशन पर।

प्रधान ने की विवादित भूमि आवंटित

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेट वर्क,कंचौसी सहार ब्लॉक रिपोर्टर ब्रजेश बाथम

कंचौसी औरैया
सहार ब्लॉक के कस्बा कंचौसी ढिकियापुर निवासी महेश चंद्र को कही भी न्याय मिलता नजर नहीं आ रहा है।लगभग 35 वर्ष से आवास के लिए भटक रहे महेश को हमेशा निराशा ही हाथ आती है। विगत कुछ वर्षों पहले पूर्व प्रधान के कार्य काल में उसे जो शासन द्वारा जगह आवंटित की गई थी और पीड़ित द्वारा उस जगह पर चंदा लेकर भराव और टट्टर आदि लगवाए गए थे उसे वर्तमान प्रधान दिनेश राठौर द्वारा बिना सूचना दिए हुए ही जे सी बी मशीन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। तभी से पीड़ित न्याय पाने के लिए दर दर भटक रहा है।पीड़ित ने बताया बा मुश्किल जब उसे शासन प्रशासन द्वारा पुनः आवास हेतु जो जगह आवंटित की गई वह विवादित है । क्योंकि जगह नप जाने के बाद पता चला कि वहां किसी अन्य का वर्षो से कब्जा है।पीड़ित ने इसका सीधा आरोप ग्राम प्रधान और लेखपाल पर लगाया है। पीड़ित ने तहसील दिवस में जाकर आवास हेतु साफ सुथरी और अविवादित भूमि की मांग की है। शीघ्र न्याय न मिलने पर पीड़ित ने दिनांक 15फरवरी 2023 से आमरण पर बैठने की चेतावनी भी दी है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button