उत्तर प्रदेशलखनऊ

कांशीराम कॉलोनी में पुलिस ने एक व्यक्ति का शव किया बरामद

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया। शहर में दिबियापुर रोड पर पुरानी कलेक्ट्रेट में स्थित कांशीराम कालोनी स्थित आवास से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। कालोनी के लोगों का कहना है कि मृतक ट्रक चालक था, पिछले एक सप्ताह से लोगों ने उसे नहीं देखा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित कांशीराम कालोनी के दो नंबर ब्लाक के 19 नंबर आवास से कालोनी के लोगों ने बदबू आते देख, आवास के पीछे बनी खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो कालोनी में रहने वाला युवक महावीर (42) पुत्र स्व.राम शंकर दुबे चारपाई पर पड़ा दिखाई दिया। लोगों ने काफी आवाजें दी लेकिन कोई जबाव नहीं मिला। इस पर लोगों ने पुलिस को फोन से सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की तो देखा कि घर के अंदर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ने लोगों से जानकारी की, जिस पर लोगों ने बताया कि युवक ट्रक चलाता था। उसके पिता के नाम कालोनी थी। लगभग छह साल पहले उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। यहां अकेले रहता था। शराब का लती था। जानकारी मिलते ही सीओ सिटी प्रदीप कुमार भी मौके पर पहुंचे। जहां गेट को तोड़कर पुलिस ने अंदर जांच पड़ताल की। शव काफी फूल गया था। जिससे लगभग एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button