जिलाधिकारी ने शहीदों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की पुष्पांजलि
शहीदों की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्वलन कर किया शत-शत नमन
ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, औरैया तहसील संवाददाता इंजीनियर अनुपम गौतम।
जिलाधिकारी ने शहीदों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की पुष्पांजलि
शहीदों की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्वलन कर किया शत-शत नमन
ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, औरैया तहसील संवाददाता इंजीनियर अनुपम गौतम।
औरैया 23 जनवरी 2023– जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती पर सुभाष चौक स्थित सुभाष की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत पैदल मार्च कर तहसील में नवनिर्मित शहीद स्थल पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन किया। इसके पश्चात शहीद पार्क स्थित विभिन्न स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए वीर सपूतों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किये। उक्त के उपरांत शहीद पार्क में आयोजित गोष्ठी में जिलाधिकारी ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नेतृत्व में बनी जय हिंद फौज ने कड़े संघर्ष के साथ हमें आजादी दिलाई है, इसके लिए मैं उन्हें शत-शत नमन करता हूँ।

आयोजित गोष्टी में पुलिस अधीक्षक चारू निगम, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) महेंद्र पाल सिंह सहित वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुशवाहा, भारत प्रेरणा मंच के महामंत्री अविनाश अग्निहोत्री आदि ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने सुभाष चौक पर उपस्थित छात्र-छात्राओं, एन. सी. सी.कैडेट सहित आमजन को यातायात नियमों की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं व पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट लगवाये। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाये। यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। तेज रफ्तार तथा गलत दिशा में वाहन को न चलाएं। शराब पीकर या नशे की हालत में भी वाहन चलाने से परहेज करें। वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहें। उक्त कार्यक्रम जनपद मुख्यालय सहित समस्त तहसील व ब्लाक स्तर पर वृहद रूप से आयोजित कर मानव श्रंखला, शपथ से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।

उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अब्दुल बासित, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रेहाना बानो, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय, उप जिलाधिकारी सदर मनोज कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन आदि उपस्थित रहे।