16 जनवरी से 19 जनवरी तक श्री खाटू श्याम प्रभु के चार दिवसीय कार्यक्रम का बनें आप सभी हिस्सा :आचार्य यश भारद्वाज

ग्लोबल टाइम्स 7न्यूज नेटवर्क। जिला संवाददाता गौरव रावत अलीगढ
अलीगढ में 16 जनवरी से 19 जनवरी को होगा खाटू श्याम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अब आपके शहर में खेरेश्वर चौराहे के समीप आएंगे श्री खाटू श्याम इंतजार की घड़ियां खत्म 18 जनवरी को शहर से निकलेंगी बाबा खाटू श्याम जी की शोभायात्रा
आज सुबह 10 बजे मामू भांजा स्थित राधा मोहन मंदिर में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें राधा मोहन मंदिर के आचार्य यश भारद्वाज ने बताया कि 16 जनवरी 2023 से 19 जनवरी 2023 तक श्री बाला जी मंदिर हरिंदासपुर पर श्री खाटू श्याम जी का चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होगा। जिसमें 16 जनवरी को श्री गणेश एवं वेदी पूजन प्रातः10 बजे से प्रारंभ किया जायेगा। व 17 जनवरी को श्री खाटू श्याम प्रतिष्ठा पूजन प्रातः 11:00 बजे होगा। एवं 18 जनवरी को को भव्य शोभायात्रा प्रातः 9:00 बजे श्री बालाजी शक्ति मंदिर खेरेश्वर चौराहे से निकलेगी। व प्रातः 11:00 बजे खाटू श्याम महाराज का भव्य श्रृंगार देर शाम 6 बजे महा आरती एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा। 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे श्री श्याम भजन संकीर्तन व दोपहर 2 बजे प्रसाद वितरण किया जायेगा। अंत मे आचार्य यश भारद्वाज ने सभी शहर वासियों से अनुरोध किया कि ज्यादा से ज्यादा सँख्या में भक्त इस खाटू श्याम शोभायात्रा में हिस्सा ले इस प्रेसवार्ता के मौके पर विनीत कामाख्या , अंशुल वार्ष्णेय, राजेश अग्रवाल (संगम) पंडित यतेंद्र किशन भारद्वाज, पंडित प्रदीप वेदपाठी, आचार्य यश भारद्वाज महंत, शुभम वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद रहे।




