उत्तर प्रदेशलखनऊ

पेट्रोल पम्प संचालकों एवं आयल वितरक कमपिनयो के अधिकारियों के हुआ बैठक का आयोजन

आगामी इन्वेस्टर समिट एवं जनपद कानपुर देहात महोत्सव के परिप्रेक्ष्य में जनपद के समस्त पेट्रोल पम्प संचालकों एवं आयॅल वितरक कम्पनियों के सेल्स ऑफीसर की हुई बैठक

ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
9 जनवरी 2023

अपर जिलाधिकारी (प्र0) केशवनाथ गुप्त कानपुर देहात की अध्यक्षता में जनपद के समस्त पेट्रोल पम्प संचालकों एवं आयॅल वितरक कम्पनियों के सेल्स ऑफीसर की आगामी इन्वेस्टर समिट एवं जनपद कानपुर देहात महोत्सव के परिप्रेक्ष्य में एक संयुक्त बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष, माती कानपुर देहात में आयोजित की गयी।
उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्र0) द्वारा शासन स्तर से प्राप्त पेट्रोल पम्पों पर जन सामान्य हेतु सम्पूर्ण सुविधाएं जैसे पुरूष एवं महिला हेतु प्रसाधन, स्वच्छ पेयजल, वाहनों में प्रयोग हेतु हवा व साफ-सफाई की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में उपस्थित आयॅल कम्पनी आई0ओ0सी0 एवं बी0पी0सी0एल0 के सेल्स ऑफीसर्स को भी उक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा यह भी अपेक्षा की गयी कि भ्रमण के दौरान उक्त व्यवस्थाओं से पेट्रोल पम्पों को परिपूर्ण कराते हुये, समय-समय पर अवगत भी कराया जाए।
इसके अतिरिक्त जनपद में आगामी कानपुर देहात महोत्सव को सफल बनाये जाने एवं इन्वेस्टर समिट में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किये जाने के भी निर्देश दिये गये। अन्त में जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार द्वारा सभी को सधन्यवाद ज्ञापित कर सामाप्त की गयी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button