नायब तहसीलदार के साथ लेखपाल ने कई गांवों में बांटे कंबल

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।
बिधूना,औरैया। बिधूना तहसील के नायब तहसीलदार के नेतृत्व में क्षेत्र के कई गांवों में आयोजित कंबल वितरण शिविर में गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरित किए गए। बिधूना तहसील के तहसीलदार जितेश वर्मा के निर्देशन पर बमरौलिया, इंदपामऊ व भदसिया आदि गांवों में आयोजित कंबल वितरण शिविरों में नायब तहसीलदार पियूष साहू के साथ लेखपाल रोहित यादव द्वारा चिन्हित गरीबों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कंबल वितरित किए गये। इस मौके पर नायब तहसीलदार पीयूष साहू ने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा गरीबों को ठंड से बचाने के लिए बड़े पैमाने पर गांवों में कंबल वितरण अभियान चलाए जाने के साथ जगह-जगह अलाव भी जलवाए जा रहे हैं। समाज के स्वयंसेवी संगठनों के साथ साधन संपन्न लोगों को भी गरीबों को ठंड से बचाने के कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के लिए आगे आना चाहिए क्योंकि गरीबों असहायों की सेवा से बढ़कर कोई दूसरा पुनीत कार्य नहीं है। इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल रोहित यादव ने कहा कि कंबल वितरण का अभियान उनके द्वारा निरंतर अपने क्षेत्र में चलाया जा रहा है और वास्तविक पात्र लाभार्थी तक कंबल पहुंचाने का प्रयास हो रहा है।






