कर्पुरी ठाकुर की जयन्ती पर नाई महासभा निकालेगी रथयात्रा

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क ओमप्रकाश वर्मा नगरा
नगरा बलिया। राष्ट्रीय नाई महासभा जनपद इकाई बलिया के जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद नंदवंशी ने बताया कि इस वर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय नाई महासभा द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती काफी धूमधाम के साथ जनता इंटर कालेज के मैदान में मनाया जाएगा। इससे पूर्व 15 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती के उपलक्ष्य में जनपद के भीमपुरा से रथयात्रा निकाली जाएगी, जो दस दिन तक पूरे जनपद का भ्रमण करेगी। जिलाध्यक्ष शनिवार को नगरा में प्रेसवार्ता में कहा कि फेफाना क्षेत्र के सपा विधायक संग्राम सिंह यादव व दीपक सिंह बघेल रथयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि कर्पूरी ठाकुर के जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजमणि शर्मा के अलावा अन्य बड़े नेता भी शामिल होंगे। जयंती समारोह में जिले के राजनैतिक दलों के नेता भी भाग लेंगे। उन्होंने स्वजातीय बन्धुओं से अधिक से अधिक संख्या में जयंती समारोह में भाग लेने की अपील की है।






