उत्तर प्रदेशलखनऊ

दो दिन पूर्व डिवाइडर से टकराकर घायल दूसरे बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

साथी की मौके पर ही हो गयी थी मौत
ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क

बी जी मिश्र
हरदोई।अरवल थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी युवक अपने चचेरे भाई के साथ बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र से अपने ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस घर आ रहा था।उसी समय बेहटा गोकुल गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमे बाइक सवार युवक के चचेरे के भाई की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसकी देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अरवल थाना क्षेत्र के चांदा महमदपुर गांव निवासी दिनेश (38) अपने चचेरे भाई बृजेश (38) के साथ मंगलवार की शाम को चचेरे भाई के ससुर शीशपाल निवासी टोंडरपुर थाना बेहटा गोकुल के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था।जहां से वह वापस घर लौट रहा था। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी।हादसे में बाइक में पीछे बैठे बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।देर रात दिनेश ने भी दम तोड़ दिया। इससे पूरे परिवार में मातम पसर गया।दिनेश की मौत से उसकी पत्नी नीलम व उसके बच्चे दीपक, अमित, कपिल का रो-रोकर हाल खराब है। जिन छोटे-छोटे बच्चों ने अभी पिता का प्रेम भी अच्छे ढंग से नहीं महसूस किया था। उनके सिर से सदा के लिए पिता का साया उठ गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button