केक काटकर मनाया गया स्थापना दिवस

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, फफूंँद ब्यूरो ओम कैलाश राजपूत।
फफूंँद,औरैया। उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल (मिश्रा गुट) के स्थापना दिवस के 50 वी वर्षगाठ पर फफूंँद नगर की कार्यकारणी के सदस्यों ने दीपोत्सव कार्यक्रम करके केक काट कर बड़े ही धूम धूमधाम से मनाया।
इस मौके पर मौजूद व्यापारीय नेता प्रबल शर्मा ने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दास्त नही किया जाएगा। अगर कोई भी उत्पीड़न करता है तो उसको जरूर सबक सिखाया जाएगा। नगर अध्यक्ष शशांक मिश्रा कहा कि आज के दिन पंडित श्याम बिहारी मिश्रा एवं लाला बिस्मबर दयाल अग्रवाल ने काशी की धरती पर पहली बैठक करके संगठन की स्थापना की थी। उन्होंने कहा हमारा जीवन व्यापारियों के सुख-दुःख के लिए समर्पित है। इस मौके पर अमरेश कुमार राजपूत, नीलू राजपूत, रविन्द्र दुबे, आनंद गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, हिमांशु शुक्ला, प्रमोद सिसोदिया, छोटे शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





