विश्वकर्मा समाज के लोगों ने पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्य तिथि मनाई

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क जिला प्रमुख बलिया कृष्णा शर्मा
सिकन्दरपुर, बलिया: पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि जेपी सुपर मार्किट के प्रांगण में विश्वकर्मा रत्न व देश के सातवें राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने ज्ञानी जैल सिंह को याद कर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती प्रतिमा दिप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर भरत शर्मा व्यास ने सभा को संबोधित करते हुए ज्ञानी जैल सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पंजाब के फरीदकोट जिले के संधवा गांव में एक बढ़ई परिवार में जन्मे ज्ञानी जैल सिंह कठिन परिश्रम के बल पर शिखर तक की ऊंचाइयों को छूने में सफल रहे।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लल्लन शर्मा ने कहा कि ज्ञानी जैल सिंह विश्वकर्मा समाज के अनमोल रत्न थे। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री, भारत सरकार के गृह मंत्री और भारत के राष्ट्रपति पद को सुशोभित किया।
वहीं, सभा को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि सतेंद्र शर्मा ने कहा कि मुझे इस बात से गर्व है कि एक समाज का बेटा राष्ट्रपति पद को सुशोभित किया। एक समय था जब एक बढ़ई का बेटा मंत्री और राष्ट्रपति जैसे गरिमामय पद को सुशोभित किया था। और उपेक्षित है। इस समाज को अगली कड़ी में लाने के लिए लोगों को जागरूक होना होगा। इस कार्यक्रम में जिले के लोगो ने भाग लिया और ज्ञानीजैल सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की सीख ली। सियाराम शर्मा ने कहा कि भारत के सातवें राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह अपने आदर्शों और उच्च विचारों के कारण देश के लोकप्रिय राष्ट्रपति बने। उन्होंने कहा कि एक किसान परिवार में जन्मे ज्ञानी जैल सिंह ने देश का सर्वोच्च पद हासिल किया। उनका जीवन हमें इस बात की प्रेरणा देता है कि गरीब परिवार का बच्चा भी शिक्षा हासिल करके आगे बढ़ सकता है। कार्यक्रम को मुख्य रूप से खनवर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान अजय शर्मा, सियाराम शर्मा, रामनाथ शर्मा, मार्कण्डेय शर्मा, डॉ. उमेशचंद, चन्दन शर्मा, जय हिन्द शर्मा, अमरनाथ शर्मा आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता डॉ. जयप्रकाश शर्मा व संचालन विजय शर्मा ने किया।