उत्तर प्रदेशलखनऊ
साइकिल व बाइक की टक्कर में 65 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क तहसील सिकंदरपुर अतुल कुमार राय
सिकंदरपुर बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज के सामने रविवार की शाम साइकिल सवार और बाइक की टक्कर में एक बृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गांग किशोर निवासी सुभाष गुप्ता उम्र 65 वर्ष सिकंदरपुर से अपने घर के लिए जा रहे थे की बलिया के तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह वहीं पर गिरकर बुरी तरीके से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।