उत्तर प्रदेश

मऊ तहसीलदार व जिला पंचायत सदस्य द्वारा निराश्रितों को वितरित किए गए कंबल!

चित्रकूट मऊ तहसील के रामनगर में 50 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया और जन सुनवाई लगा कर समस्या का समाधान किया गया

Global Times7 News Network Teem Lucknow Uttar Pradesh

Chitrakoot! रामनगर में ठंड से निजात दिलाने के लिए बुधवार को ग्राम पंचायत रामनगर में मऊ तहसीलदार और जिला पंचायत सदस्य प्रशासनिक अधिकारियों ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर उनके चेहरे खिल उठे।


रामनगर में ठंड से निजात दिलाने के लिए बुधवार को रामनगर में मऊ तहसीलदार राजेश यादव और जिला पंचायत सदस्य अर्जुन प्रसाद शुक्ला ग्राम प्रधान कामता प्रसाद हल्का लेखपाल अरबाज क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकुर चौधरी ग्राम सदस्य दिनेश यादव सिद्धकी प्रशासनिक अधिकारियों ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर उनके चेहरे खिल उठे। हलका लेखपालों को जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।


कड़ाके ठंड में बेघर लोगों के लिए हर रात ‘पूस की रात’ महसूस होती है। प्रशासन की ओर से हर वर्ष ठंड के मौसम में बेघर, बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किए जाते हैं। बुधवार को मऊ तहसील के रामनगर में प्रशासक’ राजेश यादव मऊ तहसीलदार , अरबाज सिद्धकी लेखपाल ने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किए गए। तहसीलदार ने कहा कि जरूरतमंद की सहायता से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। उनकी सेवा के लिए अन्य लोगों को भी आगे आना चाहिए। कंबल लेने वालों की सूची भी तैयार की गई। तहसीलदार ने बताया कि करीब 50 गरीबों को कंबल वितरण किए गए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अर्जुन प्रसाद शुक्ला ग्राम प्रधान कामता प्रसाद वर्मा क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकुर चौधरी ग्राम सभा सदस्य दिनेश कुमार लवलेश जयप्रकाश आदि मौजूद रहे। मऊ तहसीलदार द्वारा ग्रामीणों को जन सुनवाई लगाकर ग्रामीणों की समस्या समाधान किया गया जैसे जमीन वरासत वही अरबाज सिद्धकी के प्रति जागरूक किया !

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button