उत्तराखंडमध्यप्रदेशलखनऊ

जिले के ग्राम सुंद्रेल के जंगल में तेंदुए के हमले से ग्रामीण हुआ घायल !

कन्नौद पुलिस जुटी मामले की जांच में

देवासः म.प्र.न्यूज/18/12/2022

ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज डिजिटल नेटवर्क
देवास,म.प्र.राजेन्द्र श्रीवास

मध्यप्रदेश के देवास जिले के ग्राम सुंद्रेल में शुक्रवार सुबह ग्रामीण जंगल क्षेत्र से गुजर रहा था।
उसी दौरान तेंदुए ने ग्रामीण पर हमला कर दिया।
जैसे तैसे तेंदुए से अपनी जान बचाता ग्रामीण वहां से भागा तथा परिजन सिविल अस्पताल कन्नौद लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर दीपक यादव ने घायल का प्राथमिक उपचार किया सिविल अस्पताल की तेहरिर पर कन्नौद थाना पुलिस ने मामले को जांच में लिया गौरतलब हो देवास जिले के वन परिक्षेत्र में तेंदुए बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं ।जिससे कि कभी-कभार तेंदुए के हमले की घटना घटित हो जाती है। वन क्षेत्रों में इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए के हमले से 40 वर्षीय मुन्ना पिता वैरसिंह बारेला निवासी सुंदेल पर जंगल से लौटते समय तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था जिसका उपचार सिविल अस्पताल कन्नौद में चल रहा है मामले में कन्नौद पुलिस थाने के उपनिरीक्षक प्रताप सिंह गौर घटना की जांच कर रहे हैं।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button