उत्तर प्रदेशलखनऊ

ज़मीन की सही पैमाईश न होने की वजह से परेशान है 90 वर्षीय किसान, न्याय की लगा रहा है गुहार

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
भरथना: कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पाली खुर्द का एक 90 वर्षीय वृद्ध किसान भूमि की सही पैमाईश न होने के कारण आए दिन संबंधित अधिकारियों व लेखपाल के चक्कर काट रहा है। लेकिन स्थानीय लेखपाल के द्वारा कोई भी संतोषजनक कार्य नही किया गया है।

ग्राम पंचायत पाली खुर्द निवासी किसान निर्बल सिंह पुत्र स्व: स्वतंत्र सिंह (उम्र 90 वर्ष) ने भरथना नायव तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया है कि उनकीभूमि/रकवे के कुछ हिस्से को लेखपाल के द्वारा गलत पैमाईश कर उनके गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के रकवे में मिला दिया गया है। साथ ही उनके एक और अन्य गाटा संख्या के रकवे में चक रोड का निर्माण करा दिया गया है। जिसकी वजह से किसान को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वृद्ध किसान का कहना है कि उनके खेत की भूमि कम हो जाने की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी वजह से वह परेशान है। अपनी भूमि की पूरी पैमाईश कराने हेतु उन्होंने लेखपाल से कई बार अनुरोध भी किया है लेकिन लेखपाल के द्वारा भी कोई संतोष जनक कार्य नही किया गया है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी अपनी समस्या दर्ज कराई है। लेकिन फिर भी उनकी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

वृद्ध किसान ने नायव तहसीलदार भरथना को प्रार्थना पत्र देते हुए अपने खेत की सही पैमाईश के लिए गुहार लगाई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि वृद्ध किसान को न्याय मिलेगा या फिर वृद्ध किसान अपनी भूमि की सही पैमाईश के लिए यूं ही भटकता रहेगा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button