उत्तर प्रदेशलखनऊ

साइबर क्राइम विषयक विचार गोष्ठी में साइबर क्राइम से बचने के बताए गए उपाय…!

ग्लोबल टाइम्स -7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क तहसील रसड़ा सुनील कुमार

रसड़ा (बलिया) तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा बृहस्पतिवार को कम्पोजिट विद्यालय 1 रसड़ा में विधिक साक्षरता जागरूक शिविर का आयोजन किया गया आयोजन का विषय साइबरक्राइम था विषय पर बोलते हुए उप जिलाधिकारी सर्वेश यादव रसड़ा ने कहा कि इस क्राइम से बचने का सबसे बड़ा उपाय सावधानी है इंटरनेट के जमाने में मोबाइल से अधिकांश साइबर क्राइम किए जाते हैं इसलिए नागरिकों से अनुरोध है के अपना व्यक्तिगत जानकारी जैसे ओटीपी ,पासवर्ड, जन्मतिथि इतियादि किसी को शेयर ना करें, शेयर करने पर आप ठगी के शिकार हो सकते हैं साइबर क्राइम सेल के कांस्टेबल लवकुश गुप्ता ने विभिन्न उपायों से साइबर क्राइम होते हैं इसकी विस्तृत चर्चा की और बताया अगर साइबर क्राइम से ठगी के शिकार होते हैं तो तत्काल 152060व1930पर अपना कंप्लेंन दर्ज कराएं प्रशासन हमेशा तत्पर रहता है गोष्ठी को सर्वश्री क्षेत्राधिकारी एस. एन बोस, नायब तहसीलदार रजत जी ,विनोद सिंह वकील ,ने संबोधित किया गोष्टी में वशिष्ठ नारायण सोनी कार्यवाहक अध्यक्ष नगर पालिका सहित विधिक सेवा समिति के वालंटियर जय प्रकाश गिरी अशोक शर्मा विनोद शर्मा गोपाल जी श्याम कृष्ण गोयल एवं शिक्षक शिक्षिकाएं बच्चे मौजूद थे

Global Times 7

Related Articles

Back to top button