कार्तिक पूर्णिमा पर सिद्धेश्वर आश्रम में हजारों श्रद्धालु भक्तों ने यमुना नदी में लगाई आस्था की डुबकी

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
8 नवंबर 2022
सिकंदरा कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के यमुना नदी के किनारे सुप्रसिद्ध सिद्धनाथ आश्रम पर आज धार्मिक त्योहार कार्तिक गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालु भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाकर स्नान किया। प्राप्त खबरों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालु भक्तों का हुजूम यमुना नदी के तट पर स्थित सिद्धेश्वर आश्रम में प्रातः काल से ही यमुना नदी में आस्था डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। जबकि वहीं पर चंद्र ग्रहण का सूतक लगने के भय के कारण प्रातः 9 बजे के पहले यमुना नदी में स्नान करने वालों का भयंकर तांता लगा रहा जिसमें पुरुष महिलाएं एवं छोटे बच्चों ने स्नान करने का भरपूर आनंद उठाया। उल्लेखनीय है कि सिद्धेश्वर आश्रम में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाता है।जिसकी प्रसादी प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु भक्त काफी लालायित नजर आते हैं। इतना ही नहीं हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले का आयोजन भी किया गया है। जिसमें सैकड़ों भक्त गण अपने धार्मिक ध्वनि के साथ भजनों का आयोजन करते हैं। भजनों को सुनकर श्रद्धालु भक्त भाव विभोर होते नजर दिखाई देते हैं।