ब्लॉक प्रमुख रजनीश पाण्डेय के पिता के अंतिम यात्रा में जुटे हजारों लोग

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला संवाददाता राम प्रकाश शर्मा औरैया।
अजीतमल,औरैया। शुक्रवार को अजीतमल ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय के पिता स्वर्गीय हरि नारायण शास्त्री की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुऐ, शास्त्री की अंतिम यात्रा उनके निज निवास बाबरपुर अजीतमल से सुबह 11 बजे निकाली गई, उनके पैतृक गांव भरेह जनपद इटावा में अंतिम संस्कार यमुना के तट पर किया गया।
आपको बताते चलें कि शास्त्री काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, जिनका दिनांक 3 नवंबर 2022 गुरुवार को मिनी पीजीआई सैफई में इलाज के दौरान निधन हो गया। शास्त्री का जन्म सन 1930 में उनके पैतृक गांव भरेह जनपद इटावा में हुआ था। शास्त्री ने 1980 के दशक से आसपास के जनपदों में भागवत कथा का प्रचार और प्रसार बिना माइक और बाजो से किया, शास्त्री जी महान विद्वान, प्रसिद्ध वक्ता थे, लोग बताते हैं कि शास्त्री विवादों से दूर रहते थे, यदि कोई भी व्यक्ति विवाद करके आता भी था तो शास्त्री उसको समझाने का प्रयास करते थे। एक बार या दो बार नहीं समझा तो वह कई बार समझाने का प्रयास करते थे। बोलते थे आक्रोश में की गई लड़ाई का निष्कर्ष केवल विनाश होता है, लोग बताते हैं कि शास्त्री जैसे व्यक्ति युगों-युगों में एक बार जन्म लेते हैं। ऐसे शास्त्री को वह बारंबार प्रणाम करते हैं। लोगों का मानना है कि शास्त्री अपने जीवन काल में कभी विवादों में नहीं आए और न ही लोगों को विवाद की शिक्षा दी, आज शास्त्री की अंतिम यात्रा में आसपास के गांवों के नगर के जनपद के यहां तक की प्रदेश के भी लोगों ने अंतिम यात्रा में शामिल हुए, शास्त्री जी की अंतिम यात्रा में ग्रामवासी, नगर वासी, जनपदवासी, देशवासी के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं भी मौजूद रहे।