सर्वदलीय सभा में माननीय मुलायम सिंह यादव को दी गई भावपूर्ण श्रद्धाजंलि….!

ग्लोबल टाइम्स -7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क तहसील रसड़ा सुनील कुमार
रसड़ा(बलिया)आल इंडिया चीनी मिल फेडरेशन के डायरेक्टर चन्द्रशेखर सिंह के संयोजन में शुक्रवार को स्थानीय गांधी पार्क में सपा के संरक्षक स्व. मुलायम सिंह यादव की स्मृति में एक सर्वदलीय शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित नेताओं ने नेता जी मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर सपा,कांग्रेस, बीजेपी आदि विभिन्न दलों के नेताओं ने अपने सम्बोधन में कहा कि नेता जी ने हमेशा पीड़ितों, गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम किया। उनके प्रबल स्मरण शक्ति,तत्काल निर्णय लेने की क्षमता और अपने दल से ऊपर उठकर अलावा अन्य दलों के नेताओं के साथ संबंध निभाने की जो शक्ति थी। उसका कोई सानी नहीं है। उनके आदर्शों पर चलकर ही सशक्त भारत व समृद्धि समाज का सृजन किया जा सकता है। इस अवसर पर चन्द्रशेखर सिंह सहीत राणा प्रताप सिंह,अरविंद गिरी,विजय शंकर यादव, बलवंत सिंह,शिक्षक नेता डॉ कृष्णमोहन यादव,संजय यादव,जहीर अंसारी,गुलजार अहमद,बन्धु गोंड़,अभय सिंह रिंकू,लल्लन यादव,जनार्दन यादव,शिवजी सिंह,राम श्रृंगार यादव,जयराम राम,रामविलास यादव,वीरेन्द्र यादव,पिंटू अंसारी,सौरभ कुमार यादव,रविन्द्र यादव,अमला यादव आदि रहे। संचालन पुरुषोत्तम यादव व अध्यक्षता दीनानाथ सिंह ने किया।