उत्तर प्रदेशलखनऊ

मारपीट की दो अलग अलग हुयी घटनाएं

दोनों के मुकदमे हुए दर्ज

ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क

राकेश कुमार मिश्र

संवाददाता तहसील मैथा

16 अक्टूबर 2022

शिवली कोतवाली क्षेत्र के दो गाँव में गाली गलौज व मारपीट के मामले सामने आए हैं| पहली घटना गाँव बेहटा में एक महिला के साथ गाली गलौज तथा मारपीट की गई, बेहटा गाँव निवासिनी मैना देवी पत्नी दिनेश कुमार के दरवाजे पर नल लगा हुआ है जिसमें समर्सबल लगा हुआ था जो किसी कारण खराब हो गया है, इसी बात को लेकर गाँव बेहटा के ही निवासी गण अंकित पुत्र घसीटे राम सेवक पुत्र भदयीं तथा मीरा पत्नी घसीटे सभी लोग मिलकर मैना देवी के साथ गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर सभी लोगों द्वारा मैना देवी के साथ मारपीट की गई जिससे मैना देवी के चोट लगी है|

दूसरी घटना-
गाँव हथिका थाना शिवली कानपुर देहात निवासी उदय सिंह पुत्र धर्म देव सिंह के साथ हुई , जिसमें गाँव हथिका के ही निवासी गण पिता व पुत्र द्वारा उदय सिंह के खेत की मेड़ काटने से मना करने पर गाली गलौज व मारपीट की गई |
ऋषि मिश्र पुत्र अनिल मिश्र उदय सिंह के खेत की मेंड़ काट रहे थे जिसे मना करने पर पिता और पुत्र ने गालियाँ देते हुए मारपीट की |
इन दोनों ही घटनाओं की सूचना पर आरोपियों के खिलाफ शिवली कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है, कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि दोनों ही घटनाओं की जांच करायी जा रही है दोषी लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी |

Global Times 7

Related Articles

Back to top button