खिलाड़ियों का ऊर्जावान होने के साथ साथ नियमति अभ्यास करना बेहत आवश्यक:-मुख्य विकास अधिकारी

गाँधी जयन्ती के पावन पर्व पर स्पोर्ट्स स्टेडियम माती 5 किलो मीटर ओपेन वाक रेस का हुआ आयोजन
ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
02 अक्टूबर 2022
उ०प्र० खेल निदेशालय के तत्वाधान मे जिलाधिकारी नेहा जैन महोदय के निर्देशानुसार स्पोर्ट्स स्टेडियम माती कानपुर देहात में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे की उपस्थिति में आज 2 अक्टूबर को गाँधी जयन्ती के पावन पर्व पर 5 किलो मीटर ओपेन वाक रेस का आयोजन किया गया। यह रेस दो वर्गों में ओपेन पुरुष एंव ओपेन महिला वर्ग में आयोजित कराई गई। चाक रेस प्रातः 9:00 बजे स्टेडियम में ही प्रारम्भ हुई।
इस रेस का आरंभ मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे, श्री के0के0पाण्डेय मुख्य कोषाधिकारी, उप निदेशक कृषि श्री विनोद कुमार यादव द्वारा हरी झण्डी दिखा कर संयुक्त रूप से किया गया। प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने खिलाड़ियों को पुरुष्कार वितरण किया। उन्होंने खिलाडियों को अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ी ऊर्जावान होते है, एवं चर्तुमुखी विकास के साथ नेतृत्व की भावना खिलाड़ियो में विकसित होती है। उन्होने कहा कि क्रीडाधिकारी द्वारा समय-समय पर खिलाड़ियों की आपस में प्रतियोगिता कराकर एवं जनपद से खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारा जा रहा है तथा खिलाड़ियों को बताया कि खेल के माध्यम से सरकारी नौकरियों में अपार सम्भावनायें है खेल को एक कैरियर के रूप में भी खिलाड़ी अपनाए जिससे उनकी एक अलग पहचान होगी उसको बनाये रखने के लिए नियमित स्टेडियम आकर अपने खेल के अभ्यास करें। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता, जनपद के सभी गणमान्य खिलाड़ी व अभिभावक उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता का सफल संचालन अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ज्योति गुप्ता, माघवेन्द्र मिश्रा, पीयूष रंजन त्रिपाठी एवं आर्दश ने किया। प्रतियोगिता के अन्त में जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया।