राजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज कानपुर प्रवास पर, जारी हुआ प्रोटोकॉल !

Global times 7 News network Lucknow Uttar Pradesh

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह रविवार 25 सितम्बर को कानपुर ग्रामीण एवं कानपुर देहात के प्रवास पर रहेंगे।
कानपुर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष मोहित शुक्ला ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कानपुर के ककवन मंडल के बूथ सं. 148 नेहरू इण्टर कालेज में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे। वहीं कानपुर देहात मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का स्वागत रसूलाबाद विधानसभा में विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा जिसकी जानकारी दे दी गई ।
तत्पश्चात् दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय कंचौसी बाजार कानपुर देहात में आयोजित विशाल सम्मेलन व वरिष्ठजनों, पूर्व सैनिकों, शिक्षकों एवं मेधावी छात्र/छात्राओं के सम्मान समारोह में सम्मिलित होंगे।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button