संपूर्ण समाधान दिवस सिकंदरा में एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में हुआ संपन्न।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
17 सितंबर 2022
संपूर्ण समाधान दिवस सिकंदरा में एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में हुआ संपन्न। प्रार्थना पत्र पर पर्ची न मिलने से फरियादियों में दिखा आक्रोश।
सिकंदरा कानपुर देहात। तहसील सिकंदरा में संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम प्रशासन केशव नाथ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें मात्र 30 फरियादियों ने अपनी फरियाद दर्ज कराई। सिर्फ एक फरियाद का हुआ निस्तारण। जबकि संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रमुख रुप से एडीशनल एसपी घनश्याम चौरसिया, परगना धिकारी सिकंदरा डॉ पूनम गौतम, क्षेत्राधिकारी सिकंदरा शिव ठाकुर, तहसीलदार सिकंदरा के अलावा अन्य विभाग के अधिकारी गणो ने भाग लिया। लेकिन फरियादियों को तहसील कर्मियो द्वारा पर्ची नहीं दी जा रही थी। जिसके कारण फरियादियो में काफी आक्रोश नजर दिखा। जिससे बेचारे फरियादी बिना पर्ची के प्रार्थना पत्र देने के लिए मजबूर नजर आये। उल्लेखनीय है कि सरकारी अभिलेखों में मात्र 30 फरियाद दर्ज है। सिर्फ एक फरियाद का निस्तारण मौके पर किया गया। वहीं पर राजस्व विभाग से संबंधित 15 फरियाद बताई जाती है।