भारतीय जनता पार्टी इटावा की नगर पालिका सीटों पर मजबूती से लड़ेगी- संजीव राजपूत

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश कुमार पोरवाल 7017774931
इटावा। भारतीय जनता पार्टी इटावा की नगर पालिका सीटों पर मजबूती से लड़ेगी और अबकी बार नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी का कब्जा होगा जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को मोहल्ले मोहल्ले में टीम बनाकर जुट़ जाना चाहिए
उपरोक्त उदगार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी के आगामी सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों एवं निकाय चुनाव के सम्बंध में आज सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में इटावा प्रथम मण्डल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित में कहे।
बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुशांत दीक्षित ने की जिला महामंत्री शिवाकांत चैधरी, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़ ,आई टी प्रमुख शरद तिवारी, विधानसभा आई टी प्रमुख अमित शर्मा,सभी मण्डल पदाधिकारी,मण्डल के मोर्चों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,शक्ति केंद्र संयोजक, एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे बैठक का संचालन नगर महामंत्री विवेक गुप्ता ने किया।