उत्तर प्रदेशलखनऊ

लेखपाल के अचानक निधन हो जाने पर परगना अधिकारी सिकंदरा द्वारा शोक श्रद्धांजलि अर्पित

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
9 सितंबर 2022

सिकंदरा कानपुर देहात। कार्यरत लेखपाल विनोद कुमार यादव 55 की अचानक हृदय गति रुक जाने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर पाकर तहसील सिकंदरा के लेखपालो एवं परिजनों में हड़कंप मच गया। वहीं पर परगनाधिकारी सिकंदरा डॉक्टर पूनम गौतम एवं सभी लेखपालों ने एकजुट होकर तहसील सभागार में मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना कर परिजनों को धैर्य एवं साहस बनाने रखने पर बल दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से लेखपाल संघ के अध्यक्ष समीर शुक्ला, धर्मेश बाजपेई, महेंद्र प्रताप पाल, राजस्व निरीक्षक विश्राम सिंह, सुरेश सिंह, प्रमोद पाल, अशफाक अहमद सहित दर्जनों लेखपालों ने भाग लिया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button