उत्तर प्रदेशलखनऊ

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जेल कारागार का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश !


ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
प़शासनिक संवाददाता

कानपुर देहात

जिलाधिकारी नेहा जैन व पुलिस अधीक्षक सुनीति द्वारा जिला कारागार कानपुर देहात का संयुक्त मासिक निरीक्षण किया गया। उक्त जनपदीय अधिकारियों द्वारा कारागार में निरूद्ध महिला / पुरूष सिद्वदोष / विचाराधीन बंदियों से उनकी समस्यायें जैसे सरकारी वकील, तारीख पेशी, एवं कारागार में उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के सम्बंध में पूछताछ की गयी। कारागार में निरूद्ध बंदियों द्वारा जेल स्तर से सम्बन्धित कोई शिकायत नहीं की गयी। निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा कारागार की सफाई व्यवस्था, चिकित्सीय व्यवस्था एवं भोजन व्यवस्था आदि का गहन निरीक्षण किया गया।

अस्पताल वार्ड, पाकशाला, महिला बैरक, किशोर बैरक आदि की सघन चेकिंग कराई गयी। निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा कारागार में कुशलता व सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया गया। निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा कारागार के अक्रियाशील पाये गये 06 सी०सी०टी०वी० कैमरों को ठीक कराये जाने के निर्देश अधोहस्ताक्षरी को दिये गये। इस दौरान जेल अधीक्षक राजेन्द्र कुमार, डा० कुलदीप सिंह तोमर, चिकित्साधिकारी कारागार, प्रभारी जेलर / उपजेलर शिवाजी सिंह एवं रामदास द्वारा निरीक्षणकर्ता अधिकारियों को वांछित जानकारियाँ दी गयी। निरीक्षण दौरान अन्य जनपदीय एवं कारागार कर्मचारी उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button